
Sania Mirza: ...जब सोहराब की नहीं हो पाई थीं सानिया, 6 महीने में टूट गई थी सगाई, फिर ऐसे हुई शोएब से शादी
AajTak
सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ में पहले भी मुश्किलों का सामना कर चुकी हैं. शोएब मलिक के साथ शादी से पहले सानिया की सगाई सोहराब मिर्जा से हुई थी जो उनकी बचपन के दोस्त थे. सानिया-सोहराब की सगाई लगभग छह महीने में ही टूट गई थी.
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का 14 साल पुराना रिश्ता टूट गया है. शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है. शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है. सानिया की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि शोएब के साथ उनका रिश्ता अब ज्यादा दिन नहीं रहने वाला है.
... जब सोहराब के साथ हुई थी सानिया की सगाई
वैसे सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ में पहले भी मुश्किलों का सामना कर चुकी हैं. दरअसल शोएब मलिक के साथ शादी से पहले सानिया की सगाई सोहराब मिर्जा से हुई थी, जो उनकी बचपन के दोस्त थे. 10 जुलाई 2009 को सोहराब और सानिया की धूमधाम से सगाई हुई थी. हैदराबाद के बेकरी व्यवसायी के बेटे सोहराब तब एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे.
दोनों परिवारों में पुरानी दोस्ती थी और सानिया काफी समय से सोहराब को जानते थे. सानिया व सोहराब ने सेंट मैरी कॉलेज में साथ पढ़ाई की थी. हालांकि सानिया-सोहराब का ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया. दोनों की सगाई लगभग छह महीने बाद जनवरी 2010 में टूट गई थी. दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की कोशिश किस वजह से थम गई, यह बात उस वक्त किसी को समझ में नहीं आई थी. कहा गया कि सोहराब-सानिया ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था.
सगाई टूटने के बाद शोएब से की शादी
सोहराब से सगाई टूटने के लगभग तीन महीने बाद ही सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक के साथ शादी कर ली. शोएब मलिक और सानिया की शादी 12 अप्रैल 2010 को एक पारंपरिक समारोह में हुई थी. यह विवाह हैदराबाद में हुआ था. सानिया और शोएब की पहली मुलाकात साल 2003 में हुई थी, हालांकि दोनों के बीच बातचीत 2009 में शुरू हुई थी, जब दोनों होबार्ट में एक-दूसरे से मिले थे. वह बातचीत धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई थी. शोएब मलिक से शादी करने को लेकर सानिया मिर्जा का देशभर में विरोध भी हुआ था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








