
Sandeep Lamichhane, T20 World Cup 2024: रेप केस में बरी हुआ ये क्रिकेटर अब वर्ल्ड कप में मचाएगा धमाल... मिल गया वीजा
AajTak
नाबालिग से रेप के मामले में नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने 15 मई को अपना आखिरी फैसला सुनाया और स्टार क्रिकेटर संदीप को निर्दोष करार देते हुए बरी किया था. इसके बाद संदीप ने वर्ल्ड कप की तैयारी की, लेकिन अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया. उन्होंने संदीप को वीजा देने से इनकार कर दिया था. मगर अब संदीप के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है...
Sandeep Lamichhane, T20 World Cup 2024: रेप केस में बरी होने वाले नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज का वीजा मिल गया है. अब वो वर्ल्ड कप में धमाल मचा सकते हैं.
दरअसल, नाबालिग से रेप के मामले में संदीप को नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने 15 मई को अपना आखिरी फैसला सुनाया और स्टार क्रिकेटर को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया. इसके बाद संदीप ने वर्ल्ड कप की तैयारी की, लेकिन अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया. उन्होंने संदीप को वीजा देने से इनकार कर दिया था.
मगर अब संदीप को वेस्टइंडीज का वीजा मिल गया है. ऐसे में वो ग्रुप स्टेज के दो मुकाबले खेल सकते हैं. दरअसल, इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा है. टूर्नामेंट का आगाज 2 जून से हो गया है.
ग्रुप स्टेज के आखिरी 2 मैच खेलेंगे संदीप!
नेपाल को शुरुआती 2 मैच अमेरिका और आखिरी 2 मैच वेस्टइंडीज में खेलना है. नेपाल पहला मैच नीदरलैंड्स से हार गया है. अब अमेरिका में ग्रुप स्टेज का दूसरा मैच खेलना है. फिर ये टीम दो मैच विंडीज में खेलेगी. संदीप इन दो लीग मैच के लिए नेशनल टीम से जुड़ेंगे. नेपाल क्रिकेट संघ ने सोमवार को यह जानकारी दी.
इस 23 साल के स्पिन ऑलराउंडर संदीप को पहले नेपाल की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था. नेपाल क्रिकेट संघ ने कहा, 'हम आपको सूचित करते हैं कि नेपाल के खिलाड़ी संदीप लामिछाने को वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल की नेशनल क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









