
Sandeep Lamichhane IPL 2023: रेप केस में जमानत पर छूटे संदीप लामिछाने, अब मैदान पर मचा रहे धमाल
AajTak
नेपाल के स्टार क्रिकेटर और टीम के कप्तान रहे संदीप लामिछाने पर पिछले साल एक नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. इसी मामले में संदीप को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था. मगर अब संदीप तीन महीने की जमानत पर हैं और नेपाल टीम के लिए क्रिकेट भी खेल रहे हैं.
Sandeep Lamichhane IPL 2023: नेपाल के स्टार क्रिकेटर और टीम के कप्तान रहे संदीप लामिछाने के लिए पिछला साल बेहद ही खराब रहा है. उन पर एक नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. इसी मामले में संदीप को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था. वह नेपाल टीम के कप्तान थे और मामले के कारण उनकी कप्तानी भी छिन गई.
मगर इसी साल जनवरी में कोर्ट से लेग स्पिनर संदीप को तीन महीने की जमानत मिली है. जमानत पर बाहर आए संदीप एक बार फिर नेपाल टीम से जुड़े और वनडे वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मुकाबले खेलने लगे हैं. इन मैचों में संदीप ने शानदार प्रदर्शन किया है.
जमानत के बाद संदीप ने 10 वनडे मैच खेले
IPL के स्टार प्लेयर रहे 22 साल के संदीप ने जमानत के बाद अब तक 10 वनडे मैच खेले, जिसमें कुल 29 विकेट लिए हैं. इस दौरान 25 रन देकर 5 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा, जो उन्होंने पपुआ न्यू गिनी टीम के खिलाफ किया. संदीप ने जमानत पर बाहर आने के ठीक बाद नामीबिया के खिलाफ वनडे खेला था, जिसमें 3 विकेट झटके थे.
कैरेबियन प्रीमियर लीग से तुरंत लौटे थे संदीप
बता दें कि एक 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में संदीप के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है. जिस समय यह आरोप लगाया, तब संदीप वेस्टइंडीज में थे और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) खेल रहे थे. गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद संदीप को तुरंत देश लौटने का आदेश मिला था. संदीप कैरेबियन प्रीमियर लीग में जमैका तल्लावाह (Jamaica Tallawahs) टीम की तरफ से खेल रहे थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









