
Samsung Galaxy M55 5G Review: कैमरा और डिस्प्ले दमदार, चार्जर के साथ होता बेस्ट ऑप्शन
AajTak
Samsung Galaxy M55 Review: कम बजट में अगर दमदार फीचर्स वाला एक फोन चाहते हैं, तो Samsung Galaxy M55 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कंपनी ने इसे 25-30 हजार रुपये के बजट में लॉन्च किया है. ये फोन दमदार कैमरा कॉन्फिग्रेशन और बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. आइए जानते हैं कैसा रहा इसका एक्सपीरियंस.
Samsung Galaxy M-सीरीज ब्रांड का एक पॉपुलर लाइन-अप है. इस लाइनअप की मदद से कंपनी भारतीय मार्केट में Xiaomi जैसे ब्रांड को टक्कर दे पाई. हाल में ही कंपनी ने इस लाइनअप का टॉप हैंडसेट यानी Galaxy M55 5G लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है.
अगर आप मिड रेंज बजट में एक फुल पैकेज वाला डिवाइस तलाश रहे हैं, तो ये आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए. ऑन-पेपर इस फोन के स्पेक्स तो दमदार हैं, लेकिन क्या रियल लाइफ में भी ये इतना ही प्रभावित करता है? इस रिव्यू में हम इसका जवाब जानने की कोशिश करेंगे.
अगर आप एक सिंपल डिजाइन पसंद करते हैं, तो ये फोन निश्चित रूप से आपका ध्यान खींचेगा. कंपनी इसमें प्लास्टिक का रियर पैनल दिया है, जिसकी वजह से फोन का वजन कम है. इसकी वजह से आप इसे एक हाथ से भी आसानी से यूज कर पाएंगे. रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है, जो डुअल टोन वाला एक्सपीरियंस देता है.
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो एक सीधी लाइन में वर्टिकली हैं. नीचे की ओर सिंगल स्पीकर और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है. फ्रंट में फ्लैट स्क्रीन दी गई है, जिसके बारे में हम विस्तार से आगे बात करेंगे. कुल मिलाकर फोन का डिजाइन बहुत ही सरल रखा गया है, जिसकी वजह से ये देखने में अच्छा लगता है और यूज करना भी आसान है.
यह भी पढ़ें: कैसा है Zapbox का अफोर्डेबल Mixed Reality Headset, देखें Review
Samsung Galaxy M55 5G में 6.7-inch का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतरीन है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1000 Nits की है. इनडोर और आउटडोर दोनों ही कंडीशन की स्क्रीन की विजिबिलिटी अच्छी है. हालांकि, ब्राइटनेस को और बेहतर किया जा सकता था. मार्केट में हाई ब्राइटनेस वाले कई फोन्स अब मौजूद हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










