
Sam Curran IPL Auction 2023: पंजाब का सबसे बड़ा दांव, वर्ल्ड कप जिताने वाले सैम कुरेन पर इसलिए लगी IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली
AajTak
IPL 2023 की नीलामी में दो सबसे बड़ी और ऐतिहासिक बोली लगी हैं. यह नीलामी कोच्चि में हुई, जिसमें इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस इंग्लिश प्लेयर को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीद लिया है.
Sam Curran IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया है. आईपीएल 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुई मिनी ऑक्शन में इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी है. यह बोली इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन के लिए लगाई गई है. इस इंग्लिश प्लेयर को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीद लिया है.
24 साल के कुरेन अब आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्हें आईपीएल 2021 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.
किस टीम में गया कौन-सा खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
कैमरून ग्रीन बने दूसरे महंगे खिलाड़ी
कुरेन के बाद ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने तबाही मचाई. दो करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले कैमरून ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जमकर जंग चली. मगर आखिर में मुंबई टीम ने 17.50 करोड़ रुपये बोली लगाकर ग्रीन को खरीद लिया. इस तरह ग्रीन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.
Record Alert 🚨 Sam Curran 𝙗𝙚𝙘𝙤𝙢𝙚𝙨 𝙩𝙝𝙚 𝙢𝙤𝙨𝙩 𝙚𝙭𝙥𝙚𝙣𝙨𝙞𝙫𝙚 𝙥𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙚𝙫𝙚𝙧 𝙩𝙤 𝙗𝙚 𝙗𝙤𝙪𝙜𝙝𝙩 𝙞𝙣 𝙄𝙋𝙇! He goes BIG 🤯- INR 18.50 Crore & will now play for Punjab Kings 👏 👏#TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/VlKRCcwv05

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









