
Sam Curran Family: छोटा भाई सबसे महंगा प्लेयर, बड़ा भाई अनसोल्ड, जानें कुरेन परिवार के बारे में...
AajTak
इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कुरेन को आईपीएल 2023 की नीलामी में रिकॉर्डतोड़ कीमत मिली. देखा जाए तो 24 साल के सैम कुरेन की फैमिली का क्रिकेट से गहरा ताल्लुक रहा है. सैम कुरेन के दो भाई भी फिलहाल क्रिकेट खेल रहे हैं. वहीं उनके पिता और दादा भी क्रिकेटर रह चुके हैं.
आईपीएल 2023 की नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन का जलवा देखने को मिला. सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कीमत चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया है. इसके साथ ही सैम कुरेन अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. सैम कुरेन ने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले सीजन से पहले 17 करोड़ रुपये में ड्राफ्ट किया था.
24 साल के सैम कुरेन तो महंगी कीमत में बिक गए लेकिन उनके बड़े भाई टॉम कुरेन की किस्मत सही नहीं रही. टॉम को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह अनसोल्ड रहे. टॉम कुरेन का बेस प्राइस महज 75 लाख रुपये था ऐसे में उनका अनसोल्ड रहना चौंकाने वाला रहा. देखा जाए तो सैम कुरेन की फैमिली का क्रिकेट से गहरा नाता रहा है.
क्लिक करें- ऑक्शन में कौन बिका, कौन नहीं? एक जगह पढ़ें सोल्ड-अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट
पिता भी रह चुके इंटरनेशनल क्रिकेटर
सैम कुरेन के पिता केविन मैल्कम कुरेन 1983 के विश्व कप में जिम्बाब्वे टीम का पार्ट रह चुके हैं. 1983 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चैम्पियन रही थी. केविन मैल्कम कुरेन ने जिम्बाब्वे के लिए 11 वनडे मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 287 रन बनाने के अलावा नौ विकेट चटकाए. क्रिकेटिंग करियर की समाप्ति के बाद केविन मैल्कम कुरेन इंग्लैंड आ गए. इंग्लैंड के नॉर्थम्पटन में ही 3 जून 1998 को सैम कुरेन का जन्म हुआ. केविन कुरेन जाने-माने क्रिकेट कोच हैं और वह नामीबिया, जिम्बाब्वे जैसी टीमों को कोचिंग दे चुके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








