
Salil Ankola Mother Dies: भारतीय क्रिकेटर की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या का शक
AajTak
सलिल अंकोला ने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उसी मुकाबले में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने भी डेब्यू किया था. सलिल बीसीसीआई के सेलेक्टर भी रह चुके हैं.
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां का शुक्रवार (4 अक्टूबर) को पुणे निधन हो गया. सलिल की मां माला अंकोला का शव उनके आवास पर पाया गया. माला 77 साल की थीं. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. मृतक महिला के गर्दन पर घातक चोट लगी है, जो माना जा रहा है कि उन्होंने खुद ही लगाई है. रिपोर्ट के मुताबिक रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू का इस्तेमाल किया गया था और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था.
सलिल ने भी अपनी मां की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और उनकी मौत की पुष्टि की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अलविदा मां.'
पुणे पुलिस के डीसीपी संदीप गिल ने कहा, 'हमें उनका शव संदिग्ध हालत में मिला. पोस्टमार्टम के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी. तब तक हम आश्वस्त नहीं कर सकते. प्रथम दृष्टया, यह उनकी गर्दन पर खुद से लगाई गई चोट है. रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया था और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. गर्दन पर चोट लगी है. बाद में घरेलू नौकरानी और पुलिस एवं अन्य रिश्तेदारों को सूचित किया. पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है.'
सलिल ने सचिन संग किया था डेब्यू
सलिल अंकोला की कहानी काफी दिलचस्प है. सलिल को वो शोहरत नहीं मिली जो सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी जैसे क्रिकेटर्स को मिली. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलिल अंकोला ने 1988-89 में अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर गुजरात के खिलाफ हैट्रिक ली थी. फिर सलिल ने बड़ौदा के खिलाफ अगले मैच में छह विकेट लिए. इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें साल 1989 में पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया था.
सलिल ने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उसी मुकाबले में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने भी डेब्यू किया था. सचिन ने तो मुकाबले और रनों का अंबार लगा दिया. लेकिन सलिल अंकोला के लिए वह मैच क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में आखिरी रहा. सलिल अंकोला ने उस टेस्ट मैच के बाद 20 वनडे मुकाबले खेले जहां वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









