
Sachin Tendulkar T20 World Cup: वर्ल्ड कप में कौन करेगा जसप्रीत बुमराह की कमी पूरी? सचिन तेंदुलकर ने किया खुलासा
AajTak
पीठ की चोट के कारण स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए. उनकी जगह मोहम्मद शमी को रिप्लेस किया गया. शमी ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर भारतीय टीम को वॉर्म-अप मैच जिताया. इससे सचिन तेंदुलकर भी खुश हैं और उन्होंने शमी को बुमराह का परफेक्ट रिप्लेसमेंट बताया है...
Sachin Tendulkar T20 World Cup 2022: भारतीय टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी शानदार शुरुआत की है. पहले ही वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है. मगर वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. पहले तो पीठ की चोट के कारण स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए.
इसके बाद आखिरी मौके पर चोटिल दीपक चाहर को भी बाहर होना पड़ा. ऐसे में भारतीय टीम ने बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया. शमी ने पहले ही प्रैक्टिस मैच में अपनी धार भी दिखाई. उन्होंने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर भारत को वॉर्म-अप मैच जिताया.
'बुमराह टीम के साथ नहीं हैं, यह एक बड़ा नुकसान'
अब लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भी शमी की तारीफ की है. उन्होंने शमी को बुमराह का परफेक्ट रिप्लेसमेंट बताया है. सचिन ने कहा कि शमी ने खुद को साबित किया है. वही बुमराह का सही ऑप्शन हैं. हालांकि सचिन ने ये भी कहा है कि बुमराह का टीम से बाहर होना कहीं ना कहीं टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है.
सचिन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'बुमराह टीम के साथ नहीं हैं, यह एक बड़ा नुकसान है. हमें एक स्ट्राइक बॉलर चाहिए था. एक ऐसा तेज और शानदार गेंदबाज, जो बल्लेबाजों पर धावा बोल सके और विकेट निकालकर दे सके. शमी ने यह साबित किया है. वह बुमराह का सही रिप्लेसमेंट नजर आ रहा है.'
अर्शदीप की तारीफ में सचिन ने क्या कहा?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









