
Sachin Tendulkar on Virat Kohli: 'जब आपने ड्रेसिंग रूम में पैर छुए थे...' विराट कोहली के 50वें शतक पर सचिन तेंदुलकर को याद आई पहली मुलाकात
AajTak
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में शतक जमाया. उन्होंने 113 गेंदों पर 117 रनों की आतिशी पारी खेली और लीजेंड सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा वनडे शतकों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. इस पारी के बाद सचिन का रिएक्शन वायरल हो रहा है...
Sachin Tendulkar on Virat Kohli: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने शतकीय पारी खेलकर लीजेंड सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा वनडे शतकों का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
कोहली वनडे में 50 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने शतक के तुरंत बाद दोनों हाथों से झुककर स्टैंड में मौजूद सचिन तेंदुलकर को नमन भी किया था. इसका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.
'ऐसे मौके पर रिकॉर्ड तोड़ना सोने पर सुहागा'
इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कोहली के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया है. उन्होंने कहा कि पहली मुलाकात में साथी खिलाड़ियों ने आपके साथ मजाक किया था और आपने मेरे पैर छुए थे. तब से अब तक एक युवा विराट प्लेयर बन गए हैं.
सचिन ने पोस्ट में लिखा, 'भारतीय ड्रेसिंग रूम में जब मैं पहली बार आपसे मिला था, तब आपके साथ साथी खिलाड़ियों ने मेरे पैर छूने का एक मजाक किया था. उस दिन मैं अपनी हंसी नहीं रोक सका था. मगर जल्द ही आपने अपने जुनून और कौशल से मेरा दिल छू लिया था. मुझे बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है कि एक युवा लड़का 'विराट' प्लेयर बन गया है. '
सचिन ने कहा, 'मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा है. साथ ही यह इतने बड़े मंच पर, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में और अपने ही घरेलू मैदान पर ऐसा करना सोने पर सुहागा है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








