
Sachin Tendulkar at PYC Gymkhana: सचिन तेंदुलकर इस मैदान पर फूट-फूटकर रोए थे, 35 साल बाद फिर वहीं पहुंचकर भावुक हुए
AajTak
सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह पुणे का पीवाईसी जिमखाना ग्राउंड और उस पारी से जुड़ी कुछ खास यादें फैन्स के साथ शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. सचिन ने मुंबई के लिए अपना पहला अंडर-15 मैच 1986 में इसी मैदान पर खेला था. तब वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. उस वक्त वह पवेलियन जाते समय फूट-फूटकर रो रहे थे.
Sachin Tendulkar at PYC Gymkhana: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर अनगिनत इंटरनेशनल रिकॉर्ड बनाए हैं. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले अब भी दुनिया के पहले क्रिकेटर ही हैं. मगर एक वक्त ऐसा भी था, जब सचिन आउट होने पर फूट-फूटकर रोए थे.
इस बात का खुलासा भी खुद सचिन तेंदुलकर ने ही किया है. सचिन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह इस मैदान और उस पारी से जुड़ी कुछ खास यादें फैन्स के साथ शेयर करते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल, सचिन ने मुंबई के लिए अपना पहला अंडर-15 मैच 1986 में खेला था. तब वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. उस वक्त वह पवेलियन जाते समय फूट-फूटकर रो रहे थे. सचिन ने जिस मैदान पर यह पहला मैच खेला था, वह पुणे का पीवाईसी जिमखाना ग्राउंड था. अब यहां नया पवेलियन बन गया है. जबकि पुराना पवेलियन भी वैसा ही मौजूद है. सचिन यहां 35 साल बाद पहुंचे हैं.
पहले अंडर-15 मैच में चार रन बनाकर आउट हुए थे
सचिन ने वीडियो में कहा, 'पुणे के पीवाईसी क्लब में हूं मैं. यहां पीवाईसी क्लब के इस मैदान पर मैंने अंडर-15 का अपना पहला मैच खेला था. यह करीब 1986 के आसपास की बात है. तब मैं नॉन स्ट्राइक पर बैटिंग कर रहा था. मेरे साथ स्कूल के साथी राहुल गणपुले थे. वह मुझसे करीब ढाई साल बड़े थे और भागने में काफी तेज थे. उन्होंने ऑफ ड्राइव शॉट मारकर मुझे तीन रन लेने के लिए दबाव बनाया था. मेरी रनिंग उतनी तेज नहीं थी, तो मैं रनआउट हो गया था. मैंने सिर्फ 4 रन बनाए थे.'
रोते-रोते पवेलियन तक गए थे सचिन तेंदुलकर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










