
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने पूरी की फैन्स की डिमांड, बाएं हाथ से लगाया धांसू शॉट Video
AajTak
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सचिन ने अब फैन्स की डिमांड को खास तरीके से पूरा किया है. भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने 664 इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड 34 हजार 357 रन बनाए. इस दौरान सचिन तेंदुलकर के बल्ले से रिकॉर्ड 100 शतक और 164 अर्धशतक निकले.
इंटरनेशनल क्रिकेट से सचिन तेंदुलकर को रिटायरमेंट लिए हुए सालों बीच चुके हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कतई कम नहीं हुई है. सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अभी सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है जिसमें दाएं हाथ का खिलाड़ी बाएं हाथ से और लेफ्ट हेंड प्लेयर दाएं हाथ से खेलते हुए अपनी वीडियो शेयर कर रहा है. अब सचिन तेंदुलकर भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं.
सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर गोल्फ खेलने का एक वीडियो शेयर किया है लेकिन इसमें एक मजेदार ट्विस्ट है. वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सचिन बाएं हाथ से शॉट लगा रहे हैं, लेकिन वो ऐसा कारनामा गाड़ी के रियरव्यू मिरर के माध्यम से कर रहे थे. इस वीडियो में आकाश चोपड़ा की मजेदार कमेंट्री भी सुनाई दे रही है. गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे करियर में भले ही दाएं हाथ से बल्लेबाजी किया लेकिन लिखने के लिए वो अपने बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं.
इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में सचिन ने यह भी खुलासा किया कि वह चम्मच की मदद से खाने के समय अपने बाएं हाथ का उपयोग करते हैं, लेकिन चॉपस्टिक का उपयोग करते समय वह अपने दाएं हाथ का उपयोग करते है क्योंकि वह अपने बाएं हाथ से खाने में असमर्थ हैं.
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने 664 इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड 34 हजार 357 रन बनाए. इस दौरान सचिन के बल्ले से 100 शतक और 164 अर्धशतक निकले. सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 201 विकेट अपने नाम किए. सचिन भारत के लिए कप्तानी का भी जिम्मा संभाला था, लेकिन बतौर कप्तान औसत रिकॉर्ड के चलते उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी.
सचिन के नाम 34 हजार से ज्यादा रन
सचिन तेंदुलकर ने भारत के कुल छह 6 वर्ल्ड कप में भाग लिया. पहली बार साल 1992 वर्ल्ड कप में शिरकत करने के बाद उन्होंने 1996,1999, 2003, 2007 और 2011 के वर्ल्ड कप का भी हिस्सा रहे. साल 2011 का वर्ल्ड कप सचिन के लिए काफी यादगार रहा था, जहां एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने खिताबी जीत हासिल की.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









