
Sachin Tendulkar: 'फेंटा' पहनकर तैयार हुए सचिन तेंदुलकर, बताया किसकी शादी में मचा रहे धूम
AajTak
सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह गोल्डन कलर का कुर्ता पहने एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. एक व्यक्ति उनके सिर पर लाल कलर की पगड़ी बांध रहा है. वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने कोई कैप्शन जरूर नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने वीडियो में ही एक मैसेज देते हुए इस तैयारी का खुलासा किया है...
Sachin Tendulkar: क्रिकेट की दुनिया के लीजेंड सचिन तेंदुलकर इन दिनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वह पारंपरिक रूप से फेंटा (पगड़ी) पहनकर सजे धजे दिखाई दिए हैं. सचिन ने यह खास तैयारी अपने किसी की शादी के लिए की है. किसकी शादी है. इसका खुलासा भी उन्होंने ही किया है.
दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह गोल्डन कलर का कुर्ता पहने एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. एक व्यक्ति उनके सिर पर लाल कलर की पगड़ी बांध रहा है.
वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने कोई कैप्शन जरूर नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने वीडियो में ही एक मैसेज देते हुए इस तैयारी का खुलासा किया है. उन्होंने वीडियो में ही बताया है कि वह अपने बड़े भाई नितिन तेंदुलकर की बेटी करिश्मा की शादी में आए हैं. इसी के लिए वह पारंपरिक रूप से तैयार भी हो रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में एक शादी वाला मराठी गाना भी बज रहा होता है.
ट्रेडिशनल तरीके से तैयार हो रहे हैं सचिन
सचिन तेंदुलकर ने वीडियो में कहा, 'मेरे बड़े भाई नितिन की बेटी करिश्मा की शादी है. उसके लिए फेंटा पहन रहा हूं. ट्रेडिशनल तैयारी.' इसमें सचिन ने कैप्शन में हैशटैग के साथ लिखा- वेडिंग, ट्रेडिशनलवियर, शादी, सेलेब्रेशन. इस पर पूर्व क्रिकेटर और सिक्सर किंग युवराज सिंह ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा- ओए सचिन कुमार.
चार भाई बहन हैं सचिन तेंदुलकर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









