
SA vs IND 2nd T20 Playing XI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू? दूसरे टी20 में ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
AajTak
IND vs SA 2nd T20: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज गकेबरहा में खेला जाएगा. पहले टी20 में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. अब दूसरे मुकाबले में भी भारतीय गेंदबाजों से धांसू खेल की उम्मीद है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (10 नवबंर) गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में 61 रनों से जीत हासिल की थी. अब टीम इंडिया का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की लीड लेने पर होगा. भारतीय समयानुसार यह टी20 मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
...तो इस धुरंधर का होगा टी20 डेब्यू!
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें होंगी. पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों खासकर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन किया था. रवि और वरुण ने तीन-तीन विकेट चटकाए थे. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार शायद बॉलिंग कॉम्बिनेशम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे. अगर गेंदबाजी यूनिट में कोई बदलाव होता है, तो बाएं हाथ के तेज यश दयाल को डेब्यू का मौका मिल सकता है. ऐसी स्थिति में आवेश खान को इस मैच से बाहर रहना पड़ेगा. आवेश ने पहले टी20 में 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वो थोड़े महंगे साबित हुए थे.
दूसरे टी20 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन से एक बार फिर धांसू प्रदर्शन की आस होगी. सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले मुकाबले में 50 गेंदों पर 107 रनों की शानदार पारी खेली थी. यह संजू के टी20 करियर का लगातार दूसरा शतक रहा. संजू ने इससे पहले 12 अक्टूबर को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन बनाए थे. हालांकि पहले टी20 में भारत के अन्य बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाए, जो टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय होगा. ओपनर अभिषेक शर्मा की फॉर्म टीम के लिए चिंता का सबब बन चुकी है. वह जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक बनाने के बाद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
पहले मैच में बिखर गया था भारत का मिडिल ऑर्डर
तिलक वर्मा ने जरूर 18 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन उन्हें इस तरह की शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले मैच में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए, जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. भारतीय मध्यक्रम कागजों पर मजबूत नजर आता है, लेकिन पहले मैच में वे साझेदारी निभाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए. भारत ने 36 रन के अंदर छह विकेट गंवाए जिसके चलते वह आठ विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच पाया. इससे भारत के मध्य और निचले क्रम की कमजोरी भी उजागर हुई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









