
SA vs BAN T20 World Cup: मैच में बांग्लादेशी विकेटकीपर नुरुल हसन ने दिखाई होशियारी, तो अंपायर ने टीम को दी सजा, साउथ अफ्रीका की बल्ले-बल्ले
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच सिडनी में मैच खेला गया. मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले 5 विकेट पर 205 रन बनाए. इसी दौरान बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरुल हसन ने एक होशियारी दिखाई, जिसके कारण अंपायर ने पूरी टीम को सजा दी. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खाते में 5 रन जोड़ दिए...
SA vs BAN T20 World Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश अपना दूसरा मैच एक-दूसरे के खिलाफ सिडनी में खेल रही हैं. मैच में बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरुल हसन ने एक होशियारी दिखाई, जो अंपायर की आंखों से नहीं बच सकी. फील्ड अंपायर ने इसके लिए पूरी टीम को सजा दी.
दरअसल, मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद दमदार शुरुआत की. टीम के लिए रिली रोसो ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि क्विंटन डिकॉक (63) ने भी ताबड़तोड़ फिफ्टी जमाई. अफ्रीकी टीम का स्कोर 5 विकेट पर 205 रन रहा.
इस तरह दिखाई नुरुल ने होशियारी
मगर मैच में स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने 11वां ओवर किया. इसकी आखिरी गेंद नोबॉल रही थी, जिस पर फ्री हिट मिली. बस इसी दौरान बांग्लादेशी विकेटकीपर ने होशियारी दिखाने की कोशिश की. वह शाकिब के बॉल फेंकने के दौरान ही विकेट के पीछे अपनी जगह बदलते हुए नजर आए. यह फील्ड अंपायर ने देख लिया. तब अंपायर रॉड टकर ने दूसरे अंपायर लैंग्टन रुसेरे से बात की और फिर जुर्माने के तौर पर साउथ अफ्रीका के खाते में 5 रन जोड़ दिए.
विकेटकीपर को इस वक्त जगह नहीं बदलनी चाहिए
दरअसल, जब शाकिब बॉल फेंकने के लिए रनअप ले रहे थे. वह दौड़कर बॉल फेंकने ही वाले थे कि इसी बीच नुरुल हसन ने अपनी पॉजिशन बदल ली थी. वह लेफ्ट की ओर आ गए थे. यह होशियारी अंपायर ने पकड़ ली और पूरी बांग्लादेश टीम पर ही 5 रनों का जुर्माना लगा दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









