
SA vs BAN: बांग्लादेश के पास दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचने का मौका, मिला 155 रनों का लक्ष्य
AajTak
साल 2022 की शुरुआत में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत दर्ज कर इतिहास रचा था. अब बांग्लादेश के पास दक्षिण अफ्रीका में भी इतिहास बनाने का मौका है.
बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर से खस्ता हालात में नजर आ रही है. 1-1 से बराबर तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को आखिरी वनडे मुकाबले में 154 रनों पर समेट दिया.
बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 5 विकेट झटके. तस्कीन के अलावा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मुस्ताफिजुर रहमान के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए. हालांकि वह कोई भी सफलता हासिल नहीं कर पाए.
बांग्लादेश ने पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में खेले पहले वनडे मुकाबले में 38 रनों से मात दी थी. जिसके बाद जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की थी.
बांग्लादेश के पास तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का भी मौका है. दक्षिण अफ्रीका ने बेहतर शुरुआत की लेकिन तस्कीन अहमद के एक स्पेल ने बांग्लादेश को मुकाबले में वापसी का रास्ता दिखा दिया.
दक्षिण अफ्रीका के लिए जानेमन मलान ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. तस्कीन अहमद के अलावा शाकिब अल हसन ने 2, मेहंदी हसन और शोरिफुल इस्लाम ने 1-1 विकेट झटके. तस्कीन ने बाकी गेंदबाजों के साथ मिलकर 14वें ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका के 4 विकेट निकाल लिए, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी पारी के दौरान वापसी नहीं कर पाई. हालांकि अंत में केशव महाराज ने आखिरी में कुछ शॉट लगाकर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 के पार पहुंचाया.
बांग्लादेश को सीरीज जीतने के लिए 155 रनों का लक्ष्य मिला है, साल 2022 की शुरुआत मे न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट जीतने वाली बांग्लादेश के पास दक्षिण अफ्रीका में भी इतिहास रचने का मौका है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









