
SA vs AUS 3rd Test: खराब रोशनी को लेकर फिर बवाल, अंपायर्स पर भड़का यह अफ्रीकी बल्लेबाज
AajTak
क्रिकेट जगत में बैड लाइट को लेकर बहस छिड़़ी हुई है. पहले न्यूजीलैंड-पाकिस्तान सीरीज में इसे लेकर बवाल मचा था. अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच में भी यह मुद्दा सामने आ गया. सिडनी टेस्ट के चौथे दिन खाया जोंडो ने आउट होने के बाद खराब रोशनी को लेकर बात की.
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में बवाल मच गया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे इस मुकाबले के चौथे दिन (7 जनवरी) यह बवाल पैदा हुआ. दरअसल आखिरी सीजन में रोशनी उतनी अच्छी नहीं थी फिर भी खेल जारी रहा. इसका नतीजा ये हुआ कि साउथ अफ्रीका ने आखिरी पांच ओवरों में दो विकेट खो दिए. आउट होने वाले दो खिलाड़ियों में खाया जोंडो भी शामिल थे. अब खाया जोंडो ने भी खराब रोशनी में भी अंपायरों द्वारा खेल जारी रखने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
वहां काफी अंधेरा था: जोंडो
32 साल के जोंडो का मानना था कि उनके बल्ले पर गेंद लगी थी और उन्हें गलत तरीके से आउट दिया गया. हालांकि, वह इसे लेकर हंगामा नहीं करना चाहते थे. जोंडो ने चौथे दिन के खेल के बाद कहा, 'एक स्पाइक था. मैं इसके बारे में बहुत अधिक नहीं जाना चाहता. मैदान सिर्फ अंधेरा था और मैंने जो महसूस किया, वहां काफी अंधेरा था. कमिंस धीमे बॉलर नहीं हैं.' जोंडो को जब आउट दिया गया तो वह 39 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और काइल वेरेने के साथ 48 रन की साझेदारी भी उन्होंने कर ली थी.
Elite set up from the Australian captain! Bouncer followed by toe-crushing yorker! #PlayOfTheDay#AUSvSA | @nrmainsurance pic.twitter.com/I4wvF0OHTB
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज में हुआ था बवाल
देखा जाए तो क्रिकेट जगत में इन दिनों खराब रोशनी को लेकर बहस छिड़ी हुई है. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों मैचों में खराब रोशनी के चलते नतीजा नहीं निकल पाया. कराची में हुए पहले टेस्ट के दौरान 138 रन का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने महज 7.3 ओवरों में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे, लेकिन खराब रोशनी के चलते अंपायर्स ने खेल जल्दी समाप्त कर दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









