
SA vs AFG LIVE Score, World Cup 2023: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका की पहले बॉलिंग
AajTak
South Africa vs Afghanistan, World Cup 2023 LIVE Score: भारत में खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के 42वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. इस मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
South Africa vs Afghanistan, World Cup 2023 LIVE Score: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. आज (10 नवंबर) वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
साउथ अफ्रीकी टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं अफगानिस्तान का सफर लगभग समाप्त हो चुका है. वैसे गणितीय रूप से देखा जाए तो अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है. अगर अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 438 रनों के अंतर से जीत हासिल करनी होगी. ऐसी स्थिति में उसका नेट-रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा.
इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच वनडे फॉर्मेट में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था. साल 2019 के वर्ल्ड कप में हुए उस मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया था. तब अफगानिस्तान की टीम महज 125 रनों पर आउट हो गई थी और साउथ अफ्रीका ने 28.4 ओवर्स में ही टारगेट हासिल कर लिया था.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुक्वायो, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, लुंगी एनगिडी.
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










