
SA vs AFG LIVE Score, T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
AajTak
SA vs AFG Semi Final LIVE Score, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में हो रहा है. इस बार टूर्नामेंट में अफगानिस्तान टीम ने सभी को चौंकाया है. उसने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में एंट्री की है.
SA vs AFG Semi Final LIVE Score, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में हो रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय समयानुसार मैच सुबह 6 बजे शुरू होगा.
दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका
यह मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान दोनों के लिए ही इतिहास रचने वाला है. अफ्रीकी टीम अब तक किसी भी आईसीसी वर्ल्ड कप (वनडे-टी20) के इतिहास में फाइनल नहीं खेल सकी है. उसके साथ चोकर्स नाम का एक बहुत बड़ा धब्बा जुड़ा हुआ है.
यानी अफ्रीकी टीम कई बार सेमीफाइनल में पहुंची है, लेकिन यहां वो चोकर्स हो जाती है और हारकर बाहर हो जाती है. अफ्रीकी टीम ने इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में 5 बार (1992, 1999, 2007, 2015 और 2023) सेमीफाइनल में एंट्री की थी. जबकि टी20 वर्ल्ड कप में 2 बार (2009, 2014) सेमीफाइनल में जगह बनाई है.
मगर हर बार उसे फाइनल खेलने का मौका नहीं मिला है. मगर इस बार उसके पास अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचने और इतिहास रचने का मौका है. दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम है, जिसने इस बार टूर्नामेंट में सभी को चौंकाया है. उसने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में एंट्री की है. अब उसके पास फाइनल में पहुंचने का मौका है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम है.
अफ्रीका से कोई मैच नहीं जीती अफगानिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









