
S Badrinath On Team India Selection: 'एक्ट्रेस संग अफेयर, बॉडी पर टैटू...', टीम इंडिया के सेलेक्शन पर इस क्रिकेटर का अजीबोगरीब बयान
AajTak
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर अब पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का हैरतअंगेज बयान सामने आया है. बद्रीनाथ के मुताबिक टीम में सेलेक्शन के लिए किसी खिलाड़ी की योग्यता से ज्यादा उसकी एक खास छवि को ध्यान में रखा जाता है.
भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. श्रीलंका दौरे के भारतीय टीम का ऐलान 18 जुलाई को किया गया था. टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं रोहित शर्मा वनडे सीरीज में कप्तानी का दायित्व निभाएंगे.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने कुछ हैरान करने वाले फैसले लिए. अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को दोनों ही स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. वहीं रिंकू सिंह और संजू सैमसन को वनडे टीम में नहीं चुना गया है, जबकि रियान पराग को टी20 और वनडे दोनों ही टीमों में जगह मिली.
एस. बद्रीनाथ ने दिया अटपटा बयान
टीम इंडिया के सेलेक्शन पर अब पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का हैरतअंगेज बयान सामने आया है. बद्रीनाथ ने टी20 टीम से ऋतुराज गायकवाड़ और वनडे टीम से रिंकू सिंह को बाहर किए जाने की आलोचना की. बद्रीनाथ के मुताबिक टीम में सेलेक्शन के लिए किसी खिलाड़ी की योग्यता से ज्यादा उसकी एक खास छवि को ध्यान में रखा जाता है. बद्रीनाथ ने कहा कि खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए 'बुरे इंसान की छवि' और शरीर पर टैटू की आवश्यकता होती है.
एस. बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल क्रिक डिबेट विद बद्री पर कहा, 'कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपको एक बुरे इंसान की छवि की जरूरत है. जब रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ और अन्य को भारतीय टीम के लिए नहीं चुना जाता है. तब ऐसा लगता है कि आपके बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अफेयर होने चाहिए. एक अच्छा मीडिया मैनेजर होना चाहिए और शरीर पर टैटू होना चाहिए.'
Shocked and surprised not to see Ruturaj Gaikwad in the Indian Team for both T20I and ODIs. My Thoughts 🎥🔗 https://t.co/EBKnryFSUM#INDvSL #CricItWithBadri pic.twitter.com/OilIH1J4CB

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








