
RR vs MI Match Preview, IPL 2025: बुमराह के सामने होगा वैभव का असली टेस्ट, प्लेइंग इलेवन में होगा उलटफेर, जानें किसका पलड़ा भारी
AajTak
IPL 2025, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 50वें मैच में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा. इस मुकाबले में एकतरफ जहां मेजबान राजस्थान की टीम नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी तो वहीं मुंबई अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.
IPL 2025, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 50वें मैच में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा. इस मुकाबले में एकतरफ जहां मेजबान राजस्थान की टीम नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी तो वहीं मुंबई अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.
इस मुकाबले में सभी की नजर 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर होगी, जिन्होंने गुजरात के खिलाफ अपने पिछले मैच में केवल 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया था. राजस्थान रॉयल्स के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की गणितीय संभावना बची है. लेकिन इसकी राह थोड़ी मुश्किल जरूर है.
वैभव पर रहेगी सभी की नजर
बता दें कि कप्तान संजू सैमसन की साइड स्ट्रेन चोट के कारण वैभव को डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने महज़ तीन पारियों में ही क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सैमसन ने आखिरी बार 16 अप्रैल को मैच खेला था और उनकी वापसी को लेकर अब तक कोई स्पष्टता नहीं है. ऐसे में एक बार फिर सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से पारी की शुरुआत की उम्मीद है. दोनों ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 166 रनों की साझेदारी कर 210 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया.
बुमराह बनाम सूर्यवंशी पर रहेगी नजर
अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाज़ी करने वाले बाएं हाथ के सूर्यवंशी को अब जसप्रीत बुमराह जैसी चुनौती का सामना करना होगा.निचले क्रम में शिमरोन हेटमायर पर भी दबाव रहेगा, जो इस सीजन में अपने विस्फोटक अंदाज़ में नहीं दिखे हैं, खासकर धीमी पिचों पर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









