
Royal Enfield ने लॉन्च की नई Meteor 350, जीएसटी छूट के चलते कीमत बस इतनी
AajTak
Royal Enfield Meteor 350 को कंपनी ने नए जीएसटी स्ट्रक्चर के साथ बाजार में लॉन्च किया है. इस बाइक में कंपनी ने कुछ नए बदलाव किए हैं, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा बेहतर बनाते हैं. अब इस बाइक पर 28% के बजाय केवल 18% जीएसटी लागू होता है.
Royal Enfield Meteor 350 Launch: रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय क्रूज़र मोटरसाइकिल Meteor 350 को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च किया है. नए जीएसटी स्ट्रक्चर के ऐलान के बाद रॉयल एनफील्ड की तरफ से पेश की जाने वाली ये पहली मोटरसाइकिल है. इसलिए इस बाइक पर नए नियम के अनुसार केवल 18% जीएसटी ही लागू होगा. जिसके चलते इसकी शुरुआती कीमत केवल 1,95,762 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
कंपनी का कहना है कि यह नया मॉडल न सिर्फ़ डिज़ाइन और फीचर्स के मामले में अपडेटेड है, बल्कि राइडिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाता है. इस मोटरसाइकिल में कंपनी ने काफी कुछ बदला है, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में अलग करते हैं. कंपनी ने इस बाइक को कई वैरिएंट्स और नए कलर शेड्स में पेश किया है, ताकि राइडर्स अपनी पर्सनैलिटी और स्टाइल के हिसाब से विकल्प चुन सकें.
Meteor 350 अपने क्रूज़र डीएनए को बरकरार रखते हुए और भी आकर्षक लुक्स में पेश की गई है. नया कलर पैलेट और प्रीमियम फिनिशिंग इसे पहले से ज़्यादा क्लासिक और मॉडर्न अपील देता है. बाइक में लो-सेट सीट, टियरड्रॉप टैंक और रॉयल एनफील्ड का सिग्नेचर एग्ज़ॉस्ट साउंड दिए गए हैं, जो इसकी खास पहचान बनाए हुए हैं.
बता दें कि, Meteor 350 चार अलग-अलग वैरिएंट्स – फायरबॉल, स्टेलर, ऑरोरा और सुपरनोवा – में उपलब्ध है, जिन्हें सात नए कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।
नोट: केवल केरल में स्टेलर मैट ग्रे और स्टेलर मरीन ब्लू कलर वेरिएंट की कीमत 1,99,990 रुपये है.
नए Meteor 350 में कंपनी ने 349 सीसी की क्षमता का सिंगल-सिलिंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है. जो 20.2 बीएचपी की पावर और 27 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह इंजन स्मूद पावर डिलीवरी और बेहतर टॉर्क के लिए जाना जाता है. कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल हाईवे क्रूज़िंग और शहरी राइडिंग, दोनों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












