
Rohit-Virat T20 Future: रोहित-विराट के T20 करियर का The End..? नए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के फैसले पर उठे सवाल
AajTak
Rohit Sharma Virat Kohli T-20 Future: वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 टीम इंडिया की कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है, वहीं, उनके डिप्टी यानी उपकप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे. इस टीम से रोहित-विराट समेत 6 पुराने खिलाड़ियों को बाहर किया गया है. वहीं यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा जैसे नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है. संजू सैमसन की वापसी हुई है.
Rohit Sharma, Virat Kohli out from T-20 Team: नए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए हार्दिक पंड्या की कप्तानी और सूर्यकुमार यादव की उपकप्तानी में टी20 टीम का ऐलान कर दिया. इस टीम से विराट कोहली और वनडे और टेस्ट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ड्रॉप किए गए हैं. संजू सैमसन की वापसी हुई है, वहीं आईपीएल के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के सेलेक्ट ना होने पर सवाल उठे हैं.
वैसे अजीत अगरकर ने जो टीम घोषित की है, उससे साफ है कि अब BCCI का फोकस 2024 में होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men's T20 World Cup) के लिए टीम तैयार करनी है. पिछली बार की कुछ टी20 टीमें देखी जाएं तो लगातार कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी जा रही है. नई टीम में यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार जैसे नए चेहरे शामिल हैं. संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है.
ये 6 खिलाड़ी हुए बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी-फरवरी में हुई सीरीज में राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, पृथ्वी शॉ, जितेश शर्मा, वॉशिंगटर सुंदर, शिवम मावी शामिल थे. ये सभी 6 खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं. शॉ और जितेश को जहां पिछली सीरीज में मौका नहीं मिला था, वहीं राहुल त्रिपाठी और हुड्डा बल्ले से फ्लॉप रहे थे.
क्या एकतरफा कम्युनिकेशन हो रहा है?
हाल के दिनों में टीम सेलेक्शन को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी जाती है और ना ही बीसीसीआई कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है. जहां सीधे तौर पर सवाल-जवाब किया जा सके. इस सेलेक्शन ने सभी को हैरान किया और साथ ही बीसीसीआई के नए एकतरफा कम्युनिकेशन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









