
Rohit Sharma Virat Kohli Retirement: रोहित-कोहली की तरह इस दिग्गज जोड़ी ने भी वर्ल्ड कप जीतकर लिया था संन्यास... देखें अजब संयोग
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद सबसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया. इसके ठीक बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी ऐलान कर दिया. इस तरह खिताब जीतने के बाद दो दिग्गजों की जोड़ी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इस जीत और संन्यास के बाद इस फाइनल के साथ 10 साल बाद एक अजब संयोग भी जुड़ गया है.
Rohit Sharma Virat Kohli Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद सबसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया.
इसके ठीक बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी ऐलान कर दिया. इस तरह खिताब जीतने के बाद दो दिग्गजों की जोड़ी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इस जीत और संन्यास के बाद इस फाइनल के साथ 10 साल बाद एक अजब संयोग भी जुड़ गया है.
10 साल पहले इस दिग्गज जोड़ी ने भी लिया था संन्यास
दरअसल, इससे पहले भारतीय टीम 10 साल पहले ही टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी. तब उसका मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ ढाका में खेला गया था. यह मैच श्रीलंका ने 6 विकेट से जीता था. यह श्रीलंकाई टीम का पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब रहा था.
तब खिताब जीतने के बाद श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया था. यह श्रीलंका टीम के लिए बड़ा झटका था. इसके बाद अगले दिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









