
Rohit Sharma, Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने फूंका टी20 वर्ल्ड कप का बिगुल! इस आखिरी सीरीज में आजमाएंगे सारे पैंतरे
AajTak
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है. जबकि विराट कोहली की भी टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है. सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में होगा.
Rohit Sharma, Team India squad for Afghanistan Series: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की आखिरकार टी20 फॉर्मेट में वापसी हो गई है. दोनों की यह वापसी करीब 14 महीनों बाद हुई है. रोहित और विराट को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में जगह मिली है.
रोहित को कप्तान बनाया गया है. जबकि चोटिल हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव सीरीज से बाहर हैं. जबकि मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है. मगर यहां बता दें कि भारतीय टीम को इसी साल जून में टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है. इस बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी है.
रोहित की कप्तानी में वर्ल्ड कप खेलेगी टीम!
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है. फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेला जाएगा. उसके बाद वर्ल्ड कप ही होना है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम वर्ल्ड कप का बिगुल फूंक देगी.
रोहित और कोहली की वापसी यह बताती है कि उन्हें भी वर्ल्ड कप में जगह मिलना तय है. रोहित की कप्तानी में ही भारतीय टीम वर्ल्ड कप में उतर सकती है. इनके अलावा बाकी प्लेयर्स की जगह इस सीरीज और आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर ही कही जा सकती है.
सीरीज में सारे पैंतरे आजमाने का मौका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









