
Rohit Sharma-Virat Kohli: ‘कौन हैं ये एक्सपर्ट…’, विराट कोहली के सपोर्ट में खुलकर आए रोहित शर्मा, आलोचकों पर जमकर बरसे
AajTak
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली का समर्थन किया है. रोहित शर्मा ने साफ किया है कि विराट को लेकर जो बाहर चर्चा चल रही है, टीम मैनेजमेंट उसपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. टेस्ट हो या टी-20 विराट कोहली के बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं निकल रहा है, ऐसे में लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या विराट कोहली की प्लेइंग-11 में जगह बनती है या नहीं. हाल ही में पूर्व कप्तान कपिल देव समेत अन्य दिग्गजों ने विराट को लेकर सवाल उठाए तो अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने खुलकर कोहली का समर्थन किया है और कहा है कि बाहर क्या चर्चा चल रही है, उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है.
क्लिक करें: 'एक खिलाड़ी को इसलिए नहीं...', विराट कोहली की फॉर्म को लेकर माइकल वॉन ने सवाल उठाए
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की, उस दौरान उनसे विराट कोहली को लेकर सवाल हुआ. रोहित शर्मा ने यहां कहा, ‘हमारे लिए ये मुश्किल हालात नहीं हैं, क्योंकि हम बाहर का कुछ भी नहीं सुनते हैं. एक्सपर्ट लोग कौन हैं, इन्हें क्यों एक्सपर्ट बोला जाता है. वो बाहर से गेम देख रहे हैं, उनको कुछ पता नहीं है कि अंदर क्या चल रहा है’.
'सोच समझकर फैसले किए जाते हैं'
रोहित शर्मा बोले कि हमारा एक प्रोसेस है, हम लोग टीम बनाते हैं. काफी कुछ सोचकर ये फैसले होते हैं, लड़कों को बैक किया जाता है. बाहर के लोगों को ये चीज़ें पता नहीं चलती हैं, बाहर क्या होता है वह हमारे लिए जरूरी नहीं है हमारी टीम में क्या हो रहा है वही हमारे लिए ज़रूरी है. फॉर्म सभी का ऊपर-नीचे होता है, लेकिन खिलाड़ी की क्वालिटी खराब नहीं होती है.
टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि हम प्लेयर की क्वालिटी को बैक करते हैं, खराब फॉर्म मेरे साथ भी हुई है हर किसी के साथ होती है. अगर एक प्लेयर इतने साल से इतना बेहतरीन कर रहा है, तो एक-दो सीरीज़ या एक-दो साल में उसे अनदेखा नहीं करना चाहिए. हम लोग जो टीम के अंदर हैं, जो टीम चला रहे हैं हमें पता है कि उस प्लेयर की कितनी अहमियत है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








