
Rohit Sharma, T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा ने दिए संकेत... टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे कप्तानी, अपनी टीम भी चुन ली!
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने घरेलू टी20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. बेंगलुरु में खेले गए आखिरी मैच में जीत के बाद रोहित ने इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने बयान में संकेत दिए हैं कि वो बतौर कप्तान ये वर्ल्ड कप खेलेंगे और नई रणनीति के साथ उतरेंगे...
Rohit Sharma, T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया था. अपने सभी 10 मैच जीतकर विजयरथ के साथ फाइनल में एंट्री की थी. मगर दुर्भाग्यवश फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी. एक बार फिर भारतीय टीम का पिछले 10 सालों में ICC ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया था.
मगर अब भारतीय टीम के पास 2024 में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का एक और मौका रहने वाला है. इस साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. इसके लिए भारतीय टीम तैयार नजर आ रही है.
वर्ल्ड कप में रोहित ही होंगे टीम के कप्तान
इसी बीच फैन्स के मन में यह सवाल जरूर है कि क्या इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धुरंधर खेलते नजर आएंगे या नहीं? इसका कारण है कि रोहित और कोहली ने 2022 वर्ल्ड कप के बाद से टी20 मैच नहीं खेला था. मगर 14 महीने बाद दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वापसी की.
इस दौरान रोहित ने धांसू प्रदर्शन करते हुए दमदार शतक लगाया है. मगर इस मैच के बाद ही रोहित ने अपने बयान से यह भी संकेत दिए हैं कि वो ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तानी करते नजर आएंगे. कोहली भी उनके साथ टीम में होंगे. रोहित ने यह भी बताया है कि उन्होंने अभी से 8-10 खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए अपनी लिस्ट में रख लिए हैं. आइए जानते हैं क्या कहा रोहित ने...
'मेरे दिमाग में 8-10 खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप खेलेंगे'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









