
Rohit Sharma, T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के सेलेक्शन की खबरों को बताया बकवास, बुरी तरह भड़के हिटमैन
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम के सेलेक्शन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित शर्मा ने इसे लेकर द्रविड़-अगरकर के साथ मुलाकात की थी. अब भारतीय कप्तान ने इन खबरों को पूरी तरह बकवास बताया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब काफी कम समय बचा हुआ है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कुछ दिनों में हो जाएगा. इसके लिए अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय सेलेक्टर्स की मीटिंग इस महीने की आखिरी तारीख (30 अप्रैल) या अगले माह के पहले दिन हो सकती है.
रोहित शर्मा ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के सेलेक्शन को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम सेलेक्शन को लेकर हेड कोच राहुल द्रविड़ और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ मुलाकात की थी. मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करेंगे.
अब रोहित शर्मा ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है. रोहित ने इन सभी खबरों को बकवास बताया है. रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन से हुई बातचीत में कहा, 'मैं किसी से नहीं मिला. अजीत अगरकर दुबई में कहीं हैं, वो गोल्फ खेल रहे हैं. राहुल द्रविड़ अपने बच्चे को खेलते हुए देख रहे हैं. वह वास्तव में मुंबई में थे.'
इस महीने 37 साल के होने जा रहे रोहित कहते हैं, 'ईमानदारी से कहूं तो हम मिले नहीं हैं. आज के दिन और युग में जब तक आप मुझे, खुद राहुल, अजीत या बीसीसीआई के किसी व्यक्ति को कैमरे के सामने आकर बात करते हुए नहीं सुनते, तब तक सब बकवास है.' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित शर्मा से पूछा कि क्या कोई ऐसा खिलाड़ी है जिसे वह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए टीम में रखना चाहेंगे. इस पर रोहित ने हंसते हुए कहा कि वह ऋषभ पंत को जरूर टीम में रखेंगे.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं दिखेंगे नए चेहरे... जानिए क्या होगा कोहली-पंत और पंड्या का?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








