
Rohit Sharma, T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे अगला टी20 वर्ल्ड कप? कप्तान ने खुद किया खुलासा
AajTak
भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलना है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच कल (26 दिसंबर) से सेंचुरियन खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. मगर इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया है.
Rohit Sharma, T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. पहला टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. मगर इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया है.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित शर्मा अगले साल यानी जून 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे. अब इसी सवाल के जवाब पर रोहित शर्मा ने अपना रुख साफ किया है.
रोहित ने वर्ल्ड कप खेलने के संकेत दिए
हालांकि रोहित ने सीधे तौर पर इस सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने अपने अगले प्लान को लेकर कहा, 'मेरे लिए अब जितना भी क्रिकेट बचा है, बस वो खेलना चाहता हूं.' इस बयान से अब फैन्स थोड़े खुश हो सकते हैं. इसका मतलब यह माना जा सकता है कि रोहित ने वर्ल्ड कप खेलने के संकेत दिए हैं.
भारतीय टीम ने 1992 से अब तक साउथ अफ्रीकी जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में इसको लेकर रोहित ने कहा, 'वो हासिल करना चाहता हूं जो किसी ने भी दुनिया के इस हिस्से में हासिल नहीं किया है.'
शमी की गैरमौजूदगी पर कप्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









