
Rohit Sharma, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में रोहित होंगे टीम इंडिया के कप्तान? जय शाह ने दिया ये बड़ा बयान
AajTak
आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान को लेकर सस्पेंस कायम है. रोहित शर्मा फिलहाल तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के आधिकारिक कप्तान हैं, लेकिन उन्होंने एक साल से भारत के लिए कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप जून के महीने में वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम भी तैयारियों में जुट गई है. भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मुकाबले खेले थे. अब उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर भी तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.
वैसे सबसे बड़ा सवाल ये है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगाय़ इसे लेकर सस्पेंस लगातार कायम है. रोहित शर्मा भले ही तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के आधिकारिक कप्तान हों, लेकिन उन्होंने एक साल से भारत के लिए कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है. रोहित का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ था.
Smiles ☺️ Cheers 👏 Banter 😉 How about that for a #SAvIND T20I series Trophy Unveiling! 🏆 👌#TeamIndia | @surya_14kumar pic.twitter.com/fxlVjIgT3U
जय शाह ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान
मीडिया जगत में ऐसी खबरें चल रही हैं कि रोहित ही अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव शाह ने इस मामले को लेकर बड़ी बात कही है. जय शाह ने कहा कि इस मामले पर फैसला लेने के लिए अभी पर्याप्त समय है.
जय शाह ने शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से कहा, 'अभी इसपर स्पष्टीकरण की क्या जरूरत है? टी20 विश्व कप जून में शुरू हो रहा है. उससे पहले हमारे पास आईपीएल है और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज भी है.' शाह ने ये भी बताया कि बीसीसीआई की अपनी जमीन पर बन रहा नया एनसीए अगले साल अगस्त से काम करना शुरू कर देगा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








