
Rohit Sharma Press Confernce: ‘तीसरे विश्वयुद्ध का काउंटडाउन’, रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अचानक आई आवाज
AajTak
यूक्रेन और रूस के बीच जारी विवाद की हर जगह चर्चा है. मंगलवार को जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तब वहां भी इसका जिक्र हुआ. जानें क्या है पूरा मामला...
Rohit Sharma Press Confernce: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच बुधवार से टी-20 सीरीज़ का आगाज़ हो रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन ग्राउंड में ये पूरी सीरीज़ खेली जानी है. इससे पहले मंगलवार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) की और कई विषयों पर बात की. लेकिन रोहित शर्मा की इसी PC में कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान हो गया, क्रिकेट की बात होते-होते अचानक बात तीसरे विश्वयुद्ध पर पहुंच गई. दरअसल, रोहित शर्मा जब वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे उस वक्त कई पत्रकार सवाल पूछ रहे थे. इसी बीच जब एक पत्रकार ने सवाल किया, उस वक्त अचानक बैकग्राउंड में आवाज़ आई ‘थर्ड वर्ल्डवॉर का काउंटडाउन, यूक्रेन के लिए 24 घंटे..’. Watch THIS Beach main 3rd World War Aa gaya 😂 pic.twitter.com/3ZUv5OSnxv

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









