
Rohit Sharma on Indian World Cup Squad: वर्ल्ड कप की भारतीय टीम से खुश नहीं हैं कप्तान रोहित? टीम के संतुलन पर कही ये बातें
AajTak
इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. इसके बाद टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठने लगे. मगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इनको लेकर जवाब दिया.
Rohit Sharma on Indian World Cup Squad: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. इसके बाद टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठने लगे.
तब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम को लेकर जवाब दिया. बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी. यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा.
पंड्या की शानदार फॉर्म को अच्छा बताया
रोहित शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का फॉर्म टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. पंड्या को विश्व कप के लिए भारत का उपकप्तान बनाया गया है. पंड्या ने रोहित की गैर मौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में कप्तानी की थी. इसके अलावा वह टी20 टीम के कप्तान भी हैं.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का स्पेशल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
कप्तान रोहित ने कहा, 'उनका फॉर्म हमारे लिए अहम है. दोनों पारियों में चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी. यह अहम हैं. पिछले साल पंड्या बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से प्रभावित किया. यह हमारे लिए काफी अहम है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









