
Rohit Sharma on Batting Position No. 4: भारतीय टीम को खल रही युवराज की कमी! कप्तान रोहित ने माना- वर्ल्ड कप से पहले छाया संकट
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है, मगर भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में अब भी नंबर-4 के बल्लेबाज की कमी खल रही है. वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद युवराज सिंह ने संन्यास लिया था. तब से कोई परफेक्ट प्लेयर टीम को नहीं मिला है. यह बात भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी मान ली है.
Rohit Sharma on Batting Position No. 4: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ ही भारतीय टीम ने अपने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अभियान भी शुरू कर दिया. भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से जरूर जीती, लेकिन अब भी उसके सामने एक मुश्किल चुनौती है, जिसका हल कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी अब तक नहीं निकाल सके हैं.
यह गहरा संकट भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में नंबर-4 बैटिंग पॉजिशन का है. दरअसल, सिक्सर किंग युवराज सिंह ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. वो ही पहले नंबर-4 पर परफेक्ट प्लेयर रहे थे. मगर उनके बाद टीम को इस नंबर के लिए कोई स्थायी बल्लेबाज नहीं मिल सका है.
अब भी नंबर-4 का बल्लेबाज पक्का नहीं
वनडे वर्ल्ड कप इस साल 5 अक्टूबर से भारत में ही खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस संकट को स्वीकार किया है. उन्होंने मुंबई के एक इवेंट में कहा है कि वनडे में चौथे नंबर पर युवराज सिंह के संन्यास के बाद से कोई बल्लेबाज जम नहीं पाया है. इसके लिए टीम को काफी जूझना पड़ रहा है.
भारत ने हालिया समय में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, ईशान किशन को आजमाया है, लेकिन कोई कामयाब नहीं रहा है. अभी भी तय नहीं है कि वर्ल्ड कप और इससे पहले एशिया कप में कौनसे खिलाड़ी को नंबर-4 पर बैटिंग में उतारा जाएगा.
Nine fixtures have been rescheduled for #CWC23. Details 👇

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









