
Rohit Sharma ODI World Cup: रोहित शर्मा को पंसद आई आर अश्विन की सलाह, अब वनडे वर्ल्ड कप में लिया जा सकता है ये बड़ा फैसला
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. यह वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में ही खेला जाना है. रोहित ने कहा कि उन्हें स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की वो सलाह पसंद आई, जिसमें उन्होंने वनडे मैचों को दो घंटे जल्दी शुरू करने की बात कही.
Rohit Sharma ODI World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका को अपने घर में टी20 और वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी है. अब टीम इंडिया को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. सीरीज का पहला वनडे मैच बुधवार (18 जनवरी) को हैदराबाद में खेला जाएगा.
इस मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. यह वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में ही खेला जाना है. रोहित ने कहा कि उन्हें स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की वो सलाह पसंद आई, जिसमें उन्होंने वनडे मैचों को दो घंटे जल्दी शुरू करने की बात कही.
अश्विन ने दी मैच को 11.30 बजे शुरू करने की सलाह
दरअसल, भारत में अमूमन वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होते हैं. इस कारण दूसरी पारी में ओस का असर मैच पर होने लगता है और गेंदबाजों को बॉलिंग करने में काफी परेशानी होती है. इस कारण टारगेट चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है. मगर अश्विन ने सलाह दी थी कि यदि वनडे मैचों को दो घंटे जल्दी यानी 11.30 बजे से शुरू किया जाए, तो मैच पर ओस का बिल्कुल भी असर नहीं होगा.
बता दें कि अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, 'आईसीसी अच्छी तरह जानता है कि ओस होगी. ऐसे में मेरी सलाह है कि मैच को आगे बढ़ाना चाहिए. यदि हम मैच को दो घंटे पहले 11.30 बजे शुरू करते हैं, तो ओस बिल्कुल भी मैच में नहीं आएगी. क्रिकेट फैन्स वर्ल्ड कप को प्राथमिकता देंगे और वर्ल्ड कप मैच 11.30 बजे से देखेंगे.'
🗣️🗣️'Siraj is an important player for India' Hear what #TeamIndia captain @ImRo45 has to say on local lad @mdsirajofficial ahead of the first #INDvNZ ODI in Hyderabad pic.twitter.com/XoSSOplZ20

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








