
Rohit Sharma ODI Century: कब तक शतक आएगा रोहित शर्मा... वनडे में फैन्स को तीन साल से बड़े स्कोर का इंतजार
AajTak
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का वनडे फॉर्म ज्यादा अच्छा नहीं चल रहा है. वह पिछले तीन साल से वनडे में शतक नहीं लगा सके हैं. फैन्स उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद लगाए बैठे हैं. रोहित ने अपना आखिरी वनडे शतक 19 जनवरी 2020 को लगाया था...
Rohit Sharma ODI Century: भारतीय टीम में दो खिलाड़ियों शुभमन गिल और ईशान किशन ने दो महीने में दो डबल सेंचुरी जमा दी है. इसी टीम के कप्तान रोहित शर्मा यह दोहरा शतक लगाने वाली उपलब्धि तीन बार हासिल कर चुके हैं. गिल के दोहरे शतक के बाद फैन्स ने यह उम्मीद लगाना शुरू कर दिया है कि रोहित शर्मा अब चौथा दोहरा शतक लगाएंगे.
मगर यहां फैन्स को बता दें कि रोहित शर्मा का वनडे फॉर्म ज्यादा अच्छी नहीं चल रहा है. भारतीय कप्तान पिछले तीन साल से वनडे में शतक नहीं लगा सके हैं. फैन्स उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद लगाए बैठे हैं. रोहित ने अपना आखिरी वनडे शतक 19 जनवरी 2020 को लगाया था.
तीन साल में 15 मैच खेले, कोई शतक नहीं आया
रोहित ने तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 119 रनों की पारी खेली थी. इस शतक के बाद रोहित ने 15 वनडे मैच खेले, जिसमें 39.61 की औसत से 515 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 फिफ्टी लगाईं. उनका उच्चतम स्कोर 83 रन रहा है. मगर रोहित अच्छी शुरुआत को शतक में तब्दील नहीं कर सके. अब पहले उनसे शतक का सूखा खत्म करने की उम्मीद है. फिर दोहरे शतक की आस लगा सकते हैं.
जनवरी 2020 में आखिरी वनडे शतक के बाद रोहित का प्रदर्शन
कुल वनडे मैच: 15 रन बनाए: 515 औसत: 39.61 फिफ्टी: 4 शतक: 0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









