
Rohit Sharma: NCA में 'चोटिल' रोहित का गुरुमंत्र, अंडर-19 खिलाड़ियों के साथ बिताए पल
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा का पूरा ध्यान वनडे सीरीज से पहले समय पर फिट होने को लेकर है. सीमित ओवर्स टीम के कप्तान रोहित ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन शुरू हो भी कर दिया है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा का पूरा ध्यान वनडे सीरीज से पहले समय पर फिट होने को लेकर है. सीमित ओवर्स टीम के कप्तान रोहित ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन शुरू हो भी कर दिया है. भारत की अंडर-19 टीम भी प्रीपरेटरी कैंप के लिए इस वक्त एनसीए में ही है.
अब रोहित शर्मा इन युवा खिलाड़ियों को टिप्स देने में व्यस्त हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ट्विटर पर कुछ फोटो शेयर किए हैं, जिसमें हिटमैन अंडर-19 टीम को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं. अंडर-19 टीम को 23 दिसंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एशिया कप खेलने के लिए जल्द ही रवाना होना है.
खुद रोहित शर्मा ने भी युवा खिलाड़ियों के साथ हुए संवाद की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. रोहित ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के भविष्य के साथ अच्छी बातचीत रही.' अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय टीम चुनी थी. इसके अलावा 5 स्टैंडबाय प्लेयर भी टीम के साथ इस एनसीए कैंप में जुटे हुए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









