
Rohit Sharma Miss Australia Series: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा नहीं होंगे कप्तान? BCCI को हिटमैन ने बताई वजह, बोले-कुछ पर्सनल मामले सुलझाने हैं
AajTak
Rohit Sharma Captiancy, India Tour of Australia 2024: रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, वह ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर शुरुआती 2 टेस्ट मैच संभवत: ना खेलें. हिटमैन ने इसकी वजह BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) को बता दी है.
Rohit Sharma, India Tour of Australia 2024-25: भारत को इसी साल नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. दरअसल, रोहित शर्मा इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे. 2 टेस्ट मैच ना खेलने की वजह रोहित ने 'व्यक्तिगत कारण' बताई है, इस बारे में BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को 'हिटमैन' ने जानकारी दे दी है.
खबरों के मुताबिक, रोहित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के शुरुआती दो मैचों से चूक सकते हैं. उन्होंने BCCI और चीफ सेलेक्टर को बताया कि वह कुछ व्यक्तिगत मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और अगर यह हल नहीं हुआ तो वह पहले गेम से बाहर हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि अभी तक यह बोर्ड को सिर्फ सूचना है, उन्होंने यह नहीं कहा है कि वह उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में सेलेक्शन कमेटी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टीम की घोषणा करने से पहले रोहित की अंतिम पुष्टि का इंतजार करेंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी और ऐसी संभावना है कि रोहित एडिलेड (6-10 दिसंबर) में होने वाले पहले या दूसरे मैच को छोड़ सकते हैं.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी से कहा- इस सिचुएशन के बारे में अभी पूरी तरह से क्लियरटी नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि रोहित ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि एक जरूरी निजी मामले के कारण उन्हें सीरीज की शुरुआत में होने वाले दो टेस्ट मैचों में से एक को छोड़ना पड़ सकता है.
रोहित ने बीसीसीआई को बताया है कि अगर सीरीज की शुरुआत से पहले निजी मामला सुलझ जाता है, तो वह सभी पांच टेस्ट मैच खेल सकते हैं. हमें आने वाले दिनों में इस बारे में और जानकारी मिलेगी. 37 वर्षीय रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों घरेलू टेस्ट मैच खेले. वहीं अब वो 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








