
Rohit Sharma India vs Sri Lanka: 'इतने मोटे-मोटे गाल...', जब रोते हुए बच्चे को रोहित शर्मा ने कराया चुप, वीडियो देखकर हो जाएंगे खुश
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इसका पहला मैच आज को गुवाहाटी में खेला जाएगा. इससे पहले रोहित का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रोते हुए लड़के को चुप कराते हैं और उसके गाल खींचते हैं...
Rohit Sharma India vs Sri Lanka Match: भारतीय टीम इस समय गुवाहाटी में है, जहां श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. यह मैच आज (10 जनवरी) ही गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा फिट होकर वापस लौट रहे हैं.
मैच से पहले कप्तान रोहित का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बच्चे के गाल खींचते हुए नजर आ रहे हैं. यह बच्चा रोहित से मिलने के लिए इंतजार करते हुए रोने लगता है. तभी रोहित उसके गाल खींचते हुए उसे खिलाते हैं और चुप कराते हैं. रोहित कहते हैं कि इतने मोटे-मोटे गाल हैं.
अब फ्री में देखें इंडिया vs श्रीलंका मैच, जानिए कब-कहां देख सकेंगे मुकाबला
रोहित को देखकर रोने लगता है लड़का
दरअसल, यह वाकया मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस के दौरान का है. रोहित शर्मा समेत पूरी टीम इंडिया नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रही होती है. उसी दौरान बाउंड्री के दूसरी तरफ काफी सारे फैन्स इकट्ठा हो जाते हैं, जो कप्तान रोहित समेत बाकी खिलाड़ियों से मिलना चाह रहे थे.
इसी दौरान एक लड़का रोने लगता है, जिसे देखकर रोहित शर्मा उसके पास आ जाते हैं. वह लड़का टीम इंडिया की जर्सी पहने होता है. रोहित उसके पास आते हैं, तो वह लड़का उनसे रोते हुए कुछ कहने लगता है. तभी रोहित कहते हैं, 'रोता क्यों है... इतना मोटा-मोटा गाल कर लिया.' इसके बाद रोहित उस लड़के के साथ फोटो खिंचवाते हैं और उसे हंसने के लिए भी कहते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








