
Rohit Sharma, India Vs England 2nd Test: रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा... कल इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगी भारतीय टीम, ये हैं मुश्किल चुनौती
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कल (2 फरवरी) से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. मैच सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को चौथे दिन ही 28 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम यह दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी.
Rohit Sharma, India Vs England 2nd Test: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कल (2 फरवरी) से खेला जाएगा. यह मैच विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा.
सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को चौथे दिन ही 28 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम यह दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी.
इन 4 दिग्गजों के बगैर उतरेगी भारतीय टीम
विशाखापत्तनम टेस्ट में कप्तान रोहित की अग्निपरीक्षा होने वाली है. इसका कारण है कि टीम में विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार प्लेयर नहीं हैं. ऐसे में उन चारों दिग्गजों की गैरमौजूदगी में रोहित को मैच जीतकर सीरीज बराबर करनी होगी. यही कप्तान के लिए असली चुनौती भी होने वाली है.
साथ ही रोहित को लगातार फ्लॉप चल रहे शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर भी बड़ा फैसला लेना होगा. साथ ही सरफराज खान और रजत पाटीदार को भी मौका देने पर विचार करना होगा. यदि दोनों को मौका मिलता है, तो यह उनका डेब्यू मैच होगा.
विजाग में रोहित का रिकॉर्ड एकदम धांसू

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









