
Rohit Sharma India vs Australia: बॉलर्स पर भड़के रोहित शर्मा, बताया कहां हुई गलती और मैच का टर्निंग पॉइंट
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार मिली. मोहाली के मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 208 रनों का स्कोर बनाया था. मगर खराब गेंदबाजी के कारण मैच हाथ से निकल गया. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
Rohit Sharma India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है. सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (21 सितंबर) को हुआ, जिसमें बेहद खराब गेंदबाजी के कारण टीम को 4 विकेट से हार मिली.
मोहाली के मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 208 रनों का स्कोर बनाया था. मगर खराब गेंदबाजी के कारण मैच हाथ से निकल गया. कैमरून ग्रीन की आतिशी पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
अगले मैच से पहले गेंदबाजी पर गौर करने की जरूरत
मैच के बाद रोहित शर्मा अपने बॉलर्स पर जमकर भड़के. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कहां टीम से गलती हुई और मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा. रोहित ने यह स्वीकार किया है कि टीम इंडिया की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही. कप्तान ने कहा कि टीम ने अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाजों ने सही जगह पर गेंदबाजी नहीं की. हमें अगले मैच से पहले गेंदबाजी पर गौर करने की बेहद जरूरत है. जब हम मोहाली आए तो जानते थे कि बड़ा स्कोर का मैच होने वाला है.
'आप 200 रन बनाकर भी रिलेक्स नहीं हो सकते'
रोहित ने कहा, 'मैं नहीं मानता कि हमने अच्छी गेंदबाजी की है. डिफेंड करने के लिए 200 रनों का स्कोर अच्छा होता है. फील्डिंग के दौरान भी हम जीत के मौकों को भुना नहीं सके. बल्लेबाजों ने शानदार दम दिखाया, लेकिन गेंदबाज एकदम फीके नजर आए. यह कुछ चीजें हैं, जिन्हें देखने की जरूरत है. मगर मैच काफी अच्छा रहा, क्योंकि इसमें पता चला है कि हम कहां गलत रहे. हम जानते थे कि इस मैदान पर हाइस्कोरिंग मैच होते हैं. आप 200 रन बनाकर भी रिलेक्स नहीं हो सकते.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









