
Rohit Sharma Ind Vs Sa 2nd T20: टीम इंडिया के साथ गुवाहाटी नहीं पहुंचे रोहित शर्मा? प्रैक्टिस-PC सब छूटा, फैन्स परेशान
AajTak
टीम इंडिया के फैन्स के लिए चिंता तब बढ़ गई जब रोहित शर्मा दूसरे टी-20 मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में नहीं पहुंचे. दरअसल, रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के साथ ट्रैवल नहीं किया था और वह शनिवार को अकेले गुवाहाटी पहुंचे थे.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज़ का दूसरा मैच रविवार को गुवाहाटी में खेला जाना है. दोनों टीमें यहां पर शुक्रवार को पहुंच गई थी और प्रैक्टिस शुरू कर दी थी. लेकिन टीम इंडिया के कैंप में कुछ हलचल थी, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा शनिवार रात तक टीम इंडिया के साथ नहीं थे.
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी की खबर जब सोशल मीडिया पर सामने आई तो फैन्स काफी परेशान दिखे. हालांकि, रोहित शर्मा शनिवार की देर रात को टीम इंडिया के साथ जुड़े और वह अब मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ निजी कारणों से रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ट्रैवल नहीं कर पाए थे. यही वजह रही कि मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा की जगह हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हिस्सा लिया.
क्लिक करें: बारिश बिगाड़ेगी भारत-अफ्रीका टी-20 का मज़ा! देखें गुवाहाटी में कैसा है मौसम प्रैक्टिस सेशन में भी रोहित शर्मा नहीं थे, तो फैन्स को चिंता हुई कि क्या ये किसी चोट या गंभीर विषय से रिलेटेड तो नहीं है. क्योंकि टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया चोट से काफी परेशान है, दीपक हुड्डा के बाद जसप्रीत बुमराह भी चोट से जूझ रहे हैं.
Captain Rohit Sharma did not travel with the team to Guwahati and also missed the mandatory Pre-match conference as well as net sessions. Sources confirmed, there is No injury to Hitman! He will play today's match.
Lots of queries about Rohit Sharma...he has reached Guwahati. No need to worry Rohit fans 😅#INDvSA
Hearing news that Rohit Sharma is ruled out and didn't travel to Guwahati 😯.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








