
Rohit Sharma IND vs PAK T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा, 2007 से अब तक दिनेश कार्तिक भी छाए
AajTak
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. इसी मुकाबले उतरने के साथ अनुभवी विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
Rohit Sharma IND vs PAK T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन के अपने पहले ही मैच में उतरने के साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (23 अक्टूबर) को हुआ. मुकाबले में अनुभवी विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह मैच भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीता.
दरअसल, रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह रोहित का 34वां मैच रहा. जबकि धोनी ने 33 मैच खेले थे.
ओवरऑल रिकॉर्ड में दिलशान से पीछे हैं रोहित
यदि ओवरऑल देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर काबिज हैं. उनके साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी और शोएब मलिक के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने भी 34-34 मैच खेले हैं.
वैसे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में श्रीलंका के पूर्व प्लेयर तिलकरत्ने दिलशान टॉप पर हैं. उन्होंने 35 टी20 मैच खेले. भारतीयों में रोहित और धोनी के बाद तीसरे नंबर पर पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 31 टी20 मैच खेले थे.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








