
Rohit Sharma, IND vs ENG Series: शैम्पेन में नहाए कैप्टन रोहित शर्मा, देखें टीम इंडिया की जीत का जबरदस्त जश्न
AajTak
टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया. इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया...
IND vs ENG Series: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसी के घर में पहले टी20 सीरीज में शिकस्त दी. उसके बाद वनडे सीरीज में भी हरा दिया. इंडिया और इंग्लैंड के बीच दौरे का आखिरी यानी तीसरा वनडे रविवार (17 जुलाई) को मैनचेस्टर में खेला गया. इसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.
मैच जीतने के बाद जब ट्रॉफी उठाने की बारी आई, तो जश्न में डूबे भारतीय प्लेयर्स ने कप्तान रोहित शर्मा को शैम्पेन से स्नान करा दिया. पोडियम पर तीसरे वनडे के हीरो ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने जमकर मस्ती की.
धवन-सूर्यकुमार ने की थी शुरुआत
WINNERS 🏆🇮🇳 pic.twitter.com/iYu3JSsI5j
टीम इंडिया ने इस तरह जीता तीसरा वनडे
पंत और पंड्या दोनों ने कप्तान रोहित पर जमकर शैम्पेन उड़ाई. इस मामले में पूर्व कप्तान विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे. वो भी एक बड़ी बोतल उठाकर लाए और जमकर शैम्पेन उड़ाने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस शैम्पेन उड़ाने की शुरुआत सबसे पहले ओपनर शिखर धवन और मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव ने की थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









