
Rohit Sharma, IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के बैजबॉल का धांसू जवाब देंगे हिटमैन रोहित शर्मा... विजाग में जमकर बोलता है बल्ला
AajTak
इंग्लैंड टीम इस समय भारत दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले मुकाबले में भारतीय टीम को चौथे दिन ही 28 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. मगर अब दूसरा टेस्ट मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोलता है...
Rohit Sharma, IND vs ENG 2nd Test: भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी.
सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को चौथे दिन ही 28 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. पहले मुकाबले में इंग्लैंड का बैजबॉल गेम थोड़ा फीका रहा था, लेकिन दूसरे टेस्ट में हिटमैन रोहित इस बैजबॉल गेम का धांसू जवाब देते दिखाई देंगे.
विजाग में पिछली 4 पारियों में 3 शतक जमाए
दरअसल, विजाग स्टेडियम रोहित का रिकॉर्ड बेहद धांसू है. हिटमैन रोहित ने इस स्टेडियम में खेली गईं पिछली 4 इंटरनेशनल पारियों में 3 शतक लगाए हैं. रोहित ने इस मैदान पर आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे खेला था, जिसमें 13 रन बनाए थे.
मगर उससे ठीक पहले 18 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेला था. उस मुकाबले में रोहित ने 159 रनों की तूफानी पारी खेली थी. तब 5 छक्के और 17 चौके जमाए थे. उससे पहले रोहित ने विजाग में इकलौता टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था.
इकलौते टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









