
Rohit Sharma Fan Breaches IPL Security: आईपीएल सुरक्षा में दूसरी बार बड़ी चूक... रोहित और ईशान डरे, देखें VIDEO
AajTak
IPL 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच सोमवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने जीत दर्ज की. इसी दौरान इस सीजन में दूसरी बार खिलाड़ियों की सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली है. एक दर्शक मैदान में घुसकर रोहित शर्मा और ईशान किशन तक पहुंच गया था.
Rohit Sharma Fan Breaches IPL Security: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. टीम ने अब तक जीत का खाता नहीं खोला है. उसने अपने अब तक खेले गए सभी तीन मैच गंवाए हैं. तीसरा मैच सोमवार (1 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था.
इस मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) 6 विकेट से जीत दर्ज की. मगर इसी मुकाबले में एक अजीब वाकया देखने को मिला. इसी दौरान इस सीजन में दूसरी बार खिलाड़ियों की सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली है.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पंड्या ने लगाई हार की हैट्रिक... राजस्थान ने घर में घुसकर रौंदा, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचे
रोहित और ईशान के पीछे जा पहुंचा दर्शक
एक दर्शक मैदान में घुसकर रोहित शर्मा और ईशान किशन तक पहुंच गया था. तब रोहित स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और ईशान विकेटकीपिंग कर रहे थे. अचानक अपने पीछे किसी बाहरी व्यक्ति को देखकर पहले रोहित और फिर ईशान डर गए थे.
उस दर्शक ने रोहित को गले लगाया. इसके बाद ईशान के गले लग गया. इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड आए और उन्होंने पकड़कर उस दर्शक को मैदान के बाहर किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस तरह यह आईपीएल और खिलाड़ियों की सुरक्षा में दूसरी बार बड़ी चूक हुई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









