
Rohit Sharma: शाहिद आफरीदी को पछाड़ रोहित शर्मा के पास सिक्सर किंग बनने का मौका, फिर भी यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल से रहेंगे कोसों दूर
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन ही टी20 मैच खेलने हैं. इस दौरान रोहित के पास छक्कों का एक रिकॉर्ड बनाने का मौका है...
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन ही टी20 मैच खेलने हैं. यानी इस दौरे पर भारतीय टीम को 7 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. ऐसे में इस दौरे पर रोहित के पास वर्ल्ड का दूसरा सिक्सर किंग बनने का आसान मौका है.
दरअसल, वर्ल्ड क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर काबिज हैं. उनसे आगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी हैं. रोहित ने अब तक 400 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 464 छक्के लगाए हैं.
आफरीदी को पछाड़ने के लिए 13 सिक्स चाहिए
जबकि दूसरे नंबर पर काबिज आफरीदी ने 524 इंटरनेशनल मैचों में 476 छक्के लगाए थे. ऐसे में यदि रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले 7 इंटरनेशनल मुकाबलों में 13 छक्के लगाते हैं, तो वह आफरीदी को पछाड़ देंगे. इस तरह रोहित दुनिया के दूसरे सिक्सर किंग बन जाएंगे.
अभी क्रिस गेल ही हैं नंबर-1 सिक्सर किंग
हालांकि 13 छक्के लगाने और आफरीदी को पछाड़ने के बावजूद रोहित शर्मा दुनिया के नंबर-1 सिक्सर किंग बनने से कोसों दूर रहेंगे. इस मामले में अभी वेस्टइंडीज के स्टार प्लेयर और यूनिवर्सल बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल टॉप पर काबिज हैं. गेल ने अब तक 483 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा 553 छक्के लगाए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









