
Rohit Sharma: 'वो जादूगर है...', सीरीज जीत के बाद रोहित शर्मा ने इस प्लेयर की शान में पढ़े कसीदे
AajTak
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज को लेकर शार्दुल ठाकुर की तारीफ की है. शार्दुल ने तीसरे मैच में भारतीय टीम की वापसी करवाई, जिसके दमपर टीम इंडिया ने जीत हासिल की.
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से हरा दिया है और इसी के साथ भारत अब आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पर भी पहुंच गया है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है और मैच पलटने वाले शार्दुल ठाकुर की जमकर तारीफ की है. रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर को जादूगर करार दिया है.
तीसरे मैच के बाद प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा से जब शार्दुल ठाकुर पर सवाल हुआ, तब उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया. भारतीय कप्तान ने कहा कि शार्दुल ठाकुर लंबे वक्त से टीम के लिए ऐसा कर रहे हैं, स्क्वॉड में लोग उसे जादूगर बुलाते हैं. कई बार वह आते हैं और सही वक्त पर विकेट दिलाते हैं. बस उन्हें अधिक से अधिक मौके देने की जरूरत है.
रोहित शर्मा ने यहां अन्य खिलाड़ियों की भी बात की और जमकर तारीफ की. शतकवीर शुभमन गिल को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि वह शानदार फॉर्म में हैं और एक युवा प्लेयर को जिस तरह की सोच रखनी चाहिए उसी तरह आगे बढ़ रहे हैं. रोहित बोले वह हर पारी को एक चैप्टर के तौर पर लेते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं.
क्लिक करें: रोहित ब्रिगेड के आगे झुकी दुनिया! टी-20 के साथ-साथ वनडे रैंकिंग में भी टीम इंडिया नंबर-1
न्यूजीलैंड को 3-0 से पीटने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम इस मैच में नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे, यही वजह रही कि सिराज और शमी को आराम दिया गया. क्योंकि युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक को भी मौका देना जरूरी था, ताकि वह इस तरह के मुकाबलों के लिए तैयार हो सके.
शार्दुल ठाकुर ने इस तरह पलटा था मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









