
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने खत्म किया शतकों का सूखा, 3 साल बाद वनडे में जड़ी सेंचुरी, रिकी पोंटिंग की बराबरी
AajTak
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शतकों का सूखा खत्म कर दिया है. इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शतक जमाया. रोहित शर्मा के करियर का यह 30वां शतक है, करीब 3 साल के बाद रोहित ने कोई वनडे सेंचुरी जड़ी है.
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शतकों का सूखा खत्म कर दिया है. इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शतक जमाया. रोहित शर्मा के करियर का यह 30वां शतक है, करीब 3 साल के बाद रोहित ने कोई वनडे सेंचुरी जड़ी है. रोहित शर्मा इसी के साथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में रिकी पोंटिंग के बराबर पहुंच गए हैं.
क्लिक करें: तीसरे वनडे की लाइव कवरेज
रोहित शर्मा ने इस मैच में 85 बॉल में 101 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. रोहित शर्मा के बल्ले से 118 के स्ट्राइक रेट से रन निकले. रोहित ने यहां शुभमन गिल के साथ मिलकर 212 रनों की पार्टनरशिप की थी.
3 साल बाद आया वनडे में शतक
रोहित शर्मा के बल्ले से आखिरी शतक 19 जनवरी 2020 को निकला था, तब उन्होंने बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 रनों की पारी खेली थी. तब से रोहित शर्मा कोई सेंचुरी नहीं जड़ पा रहे थे और उनकी लंबी पारी का इंतजार हर किसी को था. 29वें और 30वें शतक के बीच रोहित शर्मा को कुल 17 पारियों का इंतज़ार करना पड़ा.
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक • सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक • विराट कोहली- 271 मैच, 46 शतक • रोहित शर्मा- 241 मैच, 30 शतक • रिकी पोंटिंग- 375 मैच, 30 शतक • सनथ जयसूर्या- 445 मैच, 28 शतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








