
Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी का कमाल, अंपायर ने दिया था नॉटआउट, DRS से बदलवाया फैसला
AajTak
टीम इंडिया के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने चरिथ असालंका को LBW आउट किया और भारत को पांचवीं सफलता दिलवाई. लेकिन ये इतना आसान नहीं रहा, क्योंकि फील्ड अंपायर ने पहले इसे नॉटआउट दिया था और बाद में कप्तान रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया.
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारत को सफलता मिली. टीम इंडिया के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने चरिथ असालंका को LBW आउट किया और भारत को पांचवीं सफलता दिलवाई. लेकिन ये इतना आसान नहीं रहा, क्योंकि फील्ड अंपायर ने पहले इसे नॉटआउट दिया था और बाद में कप्तान रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया.
श्रीलंकाई पारी के 57वें ओवर में जब जसप्रीत बुमराह बॉलिंग करने आए, तब उन्होंने एक स्लो-ऑफ कटर डाली. जो सीधा श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असालंका के पैड पर जाकर लगी. बुमराह की ओर से अपील की गई, लेकिन फील्ड अंपायर की ओर से इस अपील को नकार दिया गया.
अंपायर ने अपील ठुकराई तो कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया और ये रिव्यू बिल्कुल सही साबित हुआ. थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को बदला और जसप्रीत बुमराह को सफलता मिली. ये श्रीलंका का पांचवां विकेट था, इसी के बाद टीम इंडिया ने श्रीलंकाई पारी को तहस-नहस कर दिया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












