
Rohit Sharma: रोहित 'अनफिट' शर्मा? वर्ल्डकप हो या सीरीज़, बड़े इवेंट पहले धोखा देती है कप्तान की किस्मत!
AajTak
रोहित शर्मा के एजबेस्टन टेस्ट में खेलने पर सवाल हैं. वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अभी आइसोलेशन में हैं. 1 जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट में वह खेलेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है.
भारत को 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में टेस्ट मैच खेलना है. यह टेस्ट काफी अहम है, क्योंकि पिछले साल जो सीरीज़ हुई थी तब टीम इंडिया ने 2-1 से बढ़त बना ली थी. कोरोना के कारण पिछले साल यह मैच नहीं हो पाया और अब हो रहा है, टीम इंडिया की नज़र सीरीज़ जीतकर इतिहास रचने पर है. लेकिन उससे पहले एक अड़चन आ गई है, कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव हुए हैं.
एजबेस्टन टेस्ट में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, ये अभी तय नहीं है. रोहित नहीं खेलते हैं तो टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा, ओपनिंग करेगा. ऐसे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन अगर सिर्फ रोहित की बात करें तो ऐसा कई बार हुआ है जब अहम मौकों पर उनकी किस्मत ने धोखा दिया है.
कभी रोहित शर्मा अनफिट हो रहे हैं, तो कभी खराब फॉर्म उनकी लय बिगाड़ दे रही है. ऐसा अधिकतर तब होता है, जब टीम इंडिया के लिए कोई मैच या सीरीज़ बहुत जरूरी हो. या फिर निजी स्तर पर भी रोहित शर्मा के लिए मौका अहम हो.
रोहित की किस्मत ने कब-कब दिया धोखा? अगर पुराने पन्नों को पलटें तो 2011 का वर्ल्डकप याद आता है, जहां रोहित शर्मा को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी. रोहित शर्मा वर्ल्डकप से कुछ वक्त पहले रन बना रहे थे, लेकिन जब वर्ल्डकप करीब आया तब उनकी फॉर्म खराब हुई और चोट भी लगी. ऐसे में उन्हें जगह नहीं मिल पाई थी. अगर हाल ही में कुछ उदाहरण देखें, तो 2020-21 में जब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ खेलने जाना था तब रोहित शर्मा चोटिल थे. ऐसे में वह शुरुआती दो मैच में शामिल नहीं हो पाए थे, इन्हीं में से पहले मैच में टीम इंडिया 36 पर ऑलआउट हुई थी. हालांकि बाद के दो मैच में रोहित शर्मा खेले थे. जब रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई, तब उनका पहला टास्क साउथ अफ्रीका का था. लेकिन वह वहां पर जा नहीं पाए, क्योंकि वो अनफिट हो गए थे. रोहित शर्मा ना टेस्ट टीम का हिस्सा बने और वनडे सीरीज़ भी नहीं खेल पाए. उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने वनडे टीम की कमान संभाली थी और भारत सीरीज़ हार गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








