
Rohit Sharma: 'मैच खत्म होने दो फिर...', जब शार्दुल को सबक सिखाना चाहते थे रोहित शर्मा
AajTak
टीम इंडिया ने पिछले साल गाबा टेस्ट मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था. उस मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने नाबद 89 रन बनाए थे.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने कई मौकों पर साबित किया है कि वह गेंद के अलावा बल्ले से भी योगदान देने में सक्षम हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में शॉर्दुल ने पहली पारी में अर्धशतक बनाकर भारत की जीत में अहम रोल अदा किया था. फिर कुछ महीने बाद ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भी शार्दुल ने दोनों इनिंग्स ने पचासा जड़ा था.
गाबा टेस्ट का दिलचस्प वाकया
हालांकि कई मौके ऐसे भी आए हैं जब शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाजी ने दर्शकों को निराश किया है. ऐसा ही एक वाकये का खुलासा अजिंक्य रहाणे ने किया है, जब शार्दुल की बल्लेबाजी से रोहित शर्मा भड़क गए थे. यह वाकया उस गाबा टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान था, जब भारत 328 रनों का पीछा करने की ओर बढ़ रहा था.
उस पारी में भारतीय टीम के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और वॉशिंगटन सुंदर जल्दी आउट हो गए, जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर उतरे. उम्मीद थी कि शार्दुल ऋषभ पंत के साथ मिलकर मैच फिनिश करेंगे लेकिन वह दो रन ही बना सके.
अजिंक्य रहाणे ने 'बंदों में था दम' की स्ट्रीमिंग पर कहा, वाशिंगटन के आउट होने पर शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने के लिए जा रहे थे. रोहित ने उनसे कहा कि यह आपके लिए हीरो बनने का मौका है, लेकिन वह बस सिर हिलाकर चले गए.'
धोनी की तरह शॉट खेलना चाहते थे शॉर्दुल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









